{"_id":"5cfbcc17bdec220748580734","slug":"156000564810-agra-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद दुष्कर्म के आरोपी सगे भाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद दुष्कर्म के आरोपी सगे भाई पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सगे भाइयों को पकड़ लिया है। बुलंदशहर के डिबाई के रहने वाले दोनों सगे भाई किशोरी के घर के पास किराए के मकान में रहते थे। सगे भाई तीन महीने पहले गोविंदनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी से 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे।
थाना गोविंदनगर की एक कालोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी को 17 मार्च को सगे भाई बहला-फुसलाकर ले गए थे। इसका मुकदमा किशोरी के पिता ने सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया। बहला-फुसलाकर ले जाते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमेे के आरोपी सगे भाइयों को करीब तीन महीने बाद गोविंदनगर पुलिस ने पकड़ लिया है।
प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अजय और विष्णु पुत्र कल्लू निवासी उदयपुरकलां, डिबाई (बुलंदशहर) हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया दोनों आरोपी सगे भाइयों को जेल भेज दिया गया है। किशोरी के 164 के बयान कराए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी ने कहा है कि उसने कई बार इनके चंगुल से भागने की कोशिश की लेकिन उसे भागने नहीं दिया गया था।