फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिलिंडर की तौल कराने पर मिली अनियमिताएं

सिलिंडर की तौल कराने पर मिली अनियमिताएं

Sat, 08 Jun 2019 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर की तौल कराने पर मिली अनियमिताएं
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला डेमाे
मैनपुरी। शनिवार को घटतौली की सूचना पर एसडीएम और सीओ ने चुंगी के पास स्थित एचपी गैस गोदाम पर छापा मारा। वहां कई सिलिंडरों की तौल कराई गई। कुछ सिलिंडरों में कम गैस व सील खुले सिलिंडरों को अलग करवाया। इसके बाद जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम रजनीकांत व सीओ सिटी अभय नरायन राय को सूचना मिली कि एचपी गैस गोदाम में कार्यरत कुछ कर्मी गैस की कालाबाजारी के साथ ही घटतौली कर उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। इस सूचना पर दोनों ही अधिकारी शहर के चुंगी स्थित गैस गोदाम पर पहुंच गए। वहां पुलिस को देख मौजूद स्टाफ के पसीने छूट गए। एक-एक कर गोदाम में रखे सिलिंडरों की तौल कराई गई। कुछ सिलिंडरों में मामूली गैस कम पाई गई, वहीं तीन सिलिंडर ऐसे थे जिनमें करीब एक किलो से अधिक गैस कम थी। करीब 14 सिलिंडरों को संदेह के दायरे में रखते हुए अलग करवाया गया। एसडीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर आ गए। एसडीएम ने उनसे शिकायत की गंभीरता से जांच करने के साथ ही स्टाक रजिस्टर आदि का मिलान किए जाने को निर्देशित किया। वहीं कहा कि जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्रों की बुरी दशा देख एसडीएम ने सीएफओ मनु शर्मा को मौके पर बुला लिया। जांच के दौरान पाया गया कि वहां जो भी अग्निशमन यंत्र रखे हुए थे। वह सिवाय कबाड़ के कुछ भी नहीं हैं। यदि वहां कोई हादसा होता भी है तो गोदाम के साथ ही घनी बस्ती भी इसकी जद में आएगी। सीएफओ के अनुसार गोदाम आबादी क्षेत्र में है। इसको लेकर एसडीएम को भी पत्र लिखा जा चुका है। इसको स्थानांतरित किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed