फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिकायत हुई तो अब डॉक्टरों ने बंद कर दिया ऑपरेशन

शिकायत हुई तो अब डॉक्टरों ने बंद कर दिया ऑपरेशन

Fri, 07 Jun 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
शिकायत हुई तो अब डॉक्टरों ने बंद कर दिया  ऑपरेशन
मैनपुरी। चोरी ऊपर से सीना जोरी, कुछ ऐसा ही जिला अस्पताल में इन दिनों हो रहा है। आपरेशन के नाम पर सेवा शुल्क वसूलने वाले डॉक्टरों की शिकायत क्या हुई, उन्होंने आपरेशन करने ही बंद कर दिए। डॉक्टरों की मनमानी का विरोध अस्पताल प्रशासन भी नहीं कर पा रहा है। गंभीर मरीजों को आगरा और सैफई के लिए रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


चार दिन पहले तक जहां जिला अस्पताल की ओटी में प्रतिदिन आठ से 10 ऑपरेशन होते थे, वहां पिछले तीन दिन में एक भी ऑपरेशन नहीं किया गया है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को आगरा और सैफई के लिए रेफर किया जा रहा है। मरीजों की मानें तो डॉक्टरों ने शिकायत होने के बाद रुपया लेना बंद कर दिया है और इसके साथ ही ऑपरेशन करना ही बंद कर दिया है। वहीं धमकी दी जा रही है कि जब आगरा जाकर आपरेशन के 20-20 हजार दोगे तब ही सही रहोगे, यहां चार-पांच हजार में दिक्कत थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एक युवक ने बताया कि उसकी दोनों टांग में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है। एक जगह का आपरेशन चार हजार रुपये लेकर कर दिया गया था। बुधवार को दूसरा आपरेशन होना था, लेकिन तब तक शिकायत होने के बाद डॉक्टरों ने आपरेशन करना ही बंद कर दिया। अब उसे आगरा के लिए रेफर किया जा रहा है। उसके पास 20 हजार रुपये नहीं हैं, आगरा में उससे 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। उसका कहना था कि शिकायत के कारण उसका आपरेशन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed