फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सादाबाद में लूटी कार, मथुरा में फेंका चालक, भरतपुर में पकड़े लुटेरे

सादाबाद में लूटी कार, मथुरा में फेंका चालक, भरतपुर में पकड़े लुटेरे

Fri, 07 Jun 2019 08:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में लूटी कार, मथुरा में फेंका चालक, भरतपुर में पकड़े लुटेरे
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। आगरा से बुकिंग करके हाथरस जा रहे दो युवकों ने सादाबाद के पास चालक को बंधक बनाकर कार को कब्जे में ले लिया। चालक को जमुनापार के गांव रावल के पास फेंक गए। मुक्त होकर थाना जमुनापार पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लुटेरों की तलाश की, पर नाकामी हाथ लगी।
विज्ञापन


पुलिस की माने तो राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने लुटेरों समेत कार बरामद कर ली है। जमुनापार पुलिस बी वारंट पर लुटेरों को भरतपुर से लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


आगरा की नाई की मंडी निवासी मौ. जावेद कुरैशी पुत्र फारक कुरैशी, बिलाल की कार पर चालक है। गुरुवार को दो युवकों ने हाथरस के लिए कार की बुकिंग की और सवार होकर चल दिए। रास्ते में सादाबाद के पास सवार बनकर बैठे लुटेरों ने कार चालक को बंधक बना लिया। कार को कब्जे में लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जमुनापार के गांव रावल के पास चालक को फेंक गए। मुक्त होकर शुक्रवार की भोर में तीन बजे थाना जमुनापार पहुंचे चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लुटेरों की तलाश की गई, पर सफलता हाथ नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक रजित वर्मा ने बताया कि सादाबाद में लूटी गई कार भरतपुर पुलिस ने लुटेरों संग पकड़ ली है। जल्द ही दोनों लुटेरों को बी-वारंट पर भरतपुर से लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed