{"_id":"5ceeba14bdec220700634a57","slug":"15591491236-agra-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भाई के घर पर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के भाई के घर पर लाखों की लूट
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई के घर पर लाखों की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर में भाजपा नेता के भाई हीरो होंडा एजेंसी संचालक के घर में दिन दहाड़े दो बदमाश मां बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नकदी आभूषण लूट कर फरार हो गए। लूट की इस वारदात से लोगों में आक्रोश फैल गया।
भाजपा नेता बिल्लू गुप्ता के भाई प्रदीप गुप्ता के घर में लूट की बड़ी वारदात हुई। दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक उनके घर पर पहुंचे। घर का चैनल खुला हुआ था। युवकों ने एजेंसी संचालक के बेटे अंकित गुप्ता के बारे में पूछताछ की। घर पर मौजूद संचालक की पत्नी मंजू गुप्ता व बेटी मानसी गुप्ता ने अंकित के एजेंसी पर होने की जानकारी देते हुए वहीं जाने के लिए कहा। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल कर मां-बेटी पर तान दिया और दोनों को अंदर ले गए। बदमाशों ने मां बेटी के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए। इसके बाद कमरे में जाकर अलमारी की चाबी मांगी। महिलाओं ने बदमाशों को चाबी सौंप दी। इसके बाद बदमाशों ने चाबी से अलमारी खोलकर उसमें रखी लाखों रुपये की नकदी, आभूषण निकाल लिए। बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपाचे गाड़ी से घटना स्थल से फरार हो गए। एजेंसी संचालक को जब अपने घर पर हुई लूट की वारदात की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। वे और उनका बेटा घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में कई दिन की बिक्री की धनराशि रखी हुई थी। इसका हिसाब किताब लगाया जा रहा है। बदमाश इस नकदी के अलावा अलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण भी लूटकर ले गए। एसपी अशोक कुमार शुक्ला का कहना है घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करेगी।
एक से रंग की पेंट कमीज पहने थे दोनों बदमाश
कासगंज। मारहरा में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए दोनों बदमाश एक से रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों बदमाशों ने काले रंग की पेंट व सफेद रंगी कमीज पहन रखी थी।