{"_id":"5ceeba07bdec2207194b137d","slug":"15591491108-agra-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार वितरण के ‘खेल’ पर लगाम कसेगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषाहार वितरण के ‘खेल’ पर लगाम कसेगा आधार कार्ड
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण में खेल को रोकने के लिए विभाग की ओर से लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक करने के निर्देश दिए गए थे। आधार कार्ड लिंक होने से पोषाहार में होने वाले खेल में काफी हद तक कमी आई है। हालांकि विभाग आधार कार्ड फीडिंग को लेकर पसीने छोड़ रहा है।
जिले में 1864 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इस केंद्रों पर कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाएं भी पंजीकृत है। इनकी संख्या 182576 है। हालांकि शासन द्वारा जिले में सिर्फ 120000 लाभार्थियों के लिए पोषाहार भेजा जा रहा था। अधिक मांग न होने पर संशय हुआ। इसके बाद शासन से लाभार्थियों का आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश दिए। अब आधार कार्डों की फीडिंग कराने में विभाग का पसीना छूट रहा है। अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रो पर लाभार्थियों की संख्या अधिक दिखाई जा रही थी। जबकि वहां पंजीकृत के सापेक्ष लाभार्थियों की संख्या कम है।
अब तक आधे लाभार्थियों की हो सकी फीडिंग
जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 182576 लाभार्थी पंजीकृत है। शासन ने लाभार्थियों का आधार फीडिंग कराने के निर्देश दिए है। जिले में फीडिंग का कार्य चलते हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है लेकिन अभी तक 84247 लाभार्थियों की ही फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन
शासन की पहल अच्छी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। आधार कार्ड फीडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
एसपी पांडेय, डीपीओ