फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला सशक्तिकरण की जो करेगा बात, मेरा मत उसी के साथ

महिला सशक्तिकरण की जो करेगा बात, मेरा मत उसी के साथ

Mon, 11 Mar 2019 10:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण की जो करेगा बात, मेरा मत उसी के साथ
फोटो-11 व 12
विज्ञापन

अमर उजाला महासंग्राम पैकेज

महिला सशक्तीकरण की जो करेगा बात, मेरा मत उसी के साथ
महिलाओं ने बेबाकी के साथ रखी अपनी राय
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अमर उजाला के महासंग्राम के दौरान सोमवार को नगर के आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय कुरावली रोड पर आधी आबादी चर्चा कार्यक्रम में महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात कहने वाली और महिलाओं को रोजगार दिलाने वाली सरकार उन्हें चाहिए। महिलाओं ने देश की सुरक्षा और बेरोजगारी मिटाने वाली सरकार को अपना वोट देने की बात कही।

गीता चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं के हित के लिए जो कार्य किए वही कार्य आज नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा प्रदान करने वाली सरकार महिलाएं चाहती हैं। एक ऐसी सरकार जो निचले स्तर पर भी महिलाओं को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे। कीर्ति पाल ने कहा कि महिलाएं तो उस पार्टी को अपना वोट देंगी जो महिलाओं को केवल कागज में ही नहीं वास्तव में मजबूती प्रदान करने का कार्य करे। श्वेता मिश्रा ने कहा कि बेरोजगारी हटाने की बात सब कह रहे हैं लेकिन सच्चे अर्थों में जो बेरोजगारी को दूर करेगा महिलाएं उसी को वोट देंगी। श्रृष्टि यादव ने कहा कि गरीब और अमीर के बीच की दूरी जो समाप्त करेगा। महिलाओं के हित और उनके आरक्षण की जो बात करेगा महिलाएं उसी को वोट देंगी। ज्योति गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार देश हित के लिए कार्य कर रही है। इस प्रकार के कार्य करने वाली सरकार को महिलाएं अपना वोट देंगी। इस अवसर पर अलका पांडेय, रिंकी द्विवेदी, आकांक्षा मिश्रा, रेश्मा, ऊषा नायर, रुबीना देवी, शैफाली आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed