{"_id":"5c83fddfbdec221468050ca2","slug":"15521541731970-961-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रधान, 961 सहायक परीक्षक अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 प्रधान, 961 सहायक परीक्षक अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 12
सत्तर प्रधान और 961 सहायक परीक्षक अनुपस्थित
-यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य हो रहा है प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी/करहल/कुरावली। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन दूसरे दिन भी जोर नहीं पकड़ सका। दूसरे दिन भी जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 70 प्रधान परीक्षक तथा 961 सहायक परीक्षक अनुपस्थित रहे। बड़ी संख्या में परीक्षकों के अनुपस्थित रहने के कारण उप नियंत्रकों ने चिंता व्यक्त की है।
जैन इंटर कॉलेज करहल पर कुल आवंटित 138087 उत्तर पुस्तिकाओं में से 8857 उत्तर पुस्तिकाओं का दो दिन में मूल्यांकन हुआ। यहां अब 129230 उत्तर पुस्तिकाएं शेष बची हैं। यहां दूसरे दिन 63 प्रधान परीक्षक के सापेक्ष 35 उपस्थित हुए, जबकि 611 सहायक परीक्षकों में से 200 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल में दूसरे दिन तक कुल 2629 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यहां 50706 उत्तर पुस्तिकाएं अभी मूल्यांकन के लिए शेष हैं। यहां 24 में से मात्र 11 प्रधान परीक्षक व 186 में से 82 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए।
देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली में दूसरे दिन तक 5799 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। यहां 42 में से 27 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए, जबकि 427 सहायक परीक्षकों में से मात्र 136 ही उपस्थित हुए। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर दूसरे दिन तक कुल 2105 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां भी पंजीकृत 26 में से मात्र 12 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। इसके चलते चार अतिरिक्त प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए। यहां 253 सहायक परीक्षकों में से मात्र 98 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
---
वर्जन
जिन शिक्षकों की प्रधान परीक्षक व सहायक परीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है, वे संबंधित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर मूल्यांकन कार्य में सहयोग करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस