{"_id":"5c6ee172bdec22089f03c2bf","slug":"15507706498-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में नमी और दिलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में नमी और दिलों में आक्रोश
विज्ञापन
सहारनपुर, पाकिस्तान, प्रदर्शन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बेवर/किशनी। पुलवामा हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी जिलेभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गईं। इस दौरान सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग लोगों ने की।
मैनपुरी के वंशीगोहरा स्थित स्वामी भजनानंद सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को सुबह पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की गई और शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में शामिल विद्यालय स्टाफ, छात्र और अभिभावकों ने सेना और देश की रक्षा में लगे जवानों को भरोसा दिया कि वे तन, मन, धन से उनके साथ हैं। इस दौरान विमलेश पाठक, रामगोपाल, राजीव कुमार, राकेश बाबू आदि मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी ने बेवर ब्लॉक प्रभारी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
जिला संयोजक दीपक चौहान ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की सारी हदें पार हो चुकी हैं। इसका जवाब देने का समय आ चुका है। जिला सह प्रभारी आर्यन राठौर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेवर ब्लॉक प्रभारी आदर्श सिंह ने भी सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यालय प्रभारी प्रवीण गुप्ता, हर्ष, टिंकल चौहान, हरिओम ठाकुर, राजू गुप्ता, मनी ठाकुर, वीरू, सोनू तिवारी, अखिलेश स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।किशनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचा इस्लामाबाद में भी शहीद जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने शहीदों के जयघोष के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रधानाध्यापक रामशंकर, सुनील कुमार, धीरज सिंह, रेनू, सुनील राजपूत सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।