फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   न अनुमति न एनओसी, छतों पर लगा दिए हॉर्डिंग फ्रेम

न अनुमति न एनओसी, छतों पर लगा दिए हॉर्डिंग फ्रेम

Thu, 21 Feb 2019 11:09 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
न अनुमति न एनओसी, छतों पर लगा दिए हॉर्डिंग फ्रेम
अवैध होर्डिंग - फोटो : demo pic
मैनपुरी। दुकानों की छतों पर लगे भारी-भरकम होर्डिंग और बैनर दूर से भले ही अच्छे लगते हैं, लेकिन ये खतरनाक साबित हो सकते हैं। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ये लगे हुए हैं। प्रशासन का भी इन पर कोई ध्यान नहीं है। जबकि ये पूरी तरह अवैध हैं। क्योंकि इनके लिए न तो अनुमति ली गई है और न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी)।
विज्ञापन


शहर के ईशन नदी पुल पर बनी दुकानों के ऊपर भारी भरकम लोहे के फ्रेम लगवाए गए हैं। जिनका वजन क्विंटलों में है। इन फ्रेम पर होर्डिंग लगवाने के लिए मकान मालिक किराया वसूल करते हैं। ये पूरी तरह अवैध हैं। क्योंकि शहरी क्षेत्र में किसी भी निर्माण से पूर्व अनुमति व एनओसी लेना जरूरी है। ऐसे में जब बात किसी व्यावसायिक निर्माण की हो तो ये और भी अधिक जरूरी हो जाता है। जिले में सारे नियमों को ताक पर रख दिया गया है।
विज्ञापन


शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले ईशन नदी पुल पर स्थित सालों पुरानी दुकानों पर होर्डिंग फ्रेम लगे हैं। इसके लिए न तो नगर पालिका से कोई अनुमति ली गई है और न ही विनियमित क्षेत्र के अधिकारी से। किसी भी निर्माण के लिए विनियमित क्षेत्र से अनुमति ऐसे ही नहीं मिल जाती है। इसके लिए बाकायदा विभागीय अभियंता निरीक्षण कर बिल्डिंग की मौजूदा स्थित का परीक्षण करने के साथ ही बिल्डिंग की वजन सहने की क्षमता का भी आकलन करते हैं। उसी के अनुसार निर्माण कार्य की लंबाई-चौड़ाई की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशन नदी पुल पर दुकानों पर ऊपर लगे भारी-भरकम होर्डिंग आंधी में कई बार टूट चुके हैं। गनीमत ये रही है कि रात के दौरान इनके टूटने से कोई हादसा नहीं हुआ। फिर भी न तो दुकान के मालिकों ने सबक लिया और न ही जिला प्रशासन ने। शहर में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका की होती है, लेकिन नगर पालिका को इन होर्डिंग फ्रेम से कोई लेना देना नहीं है। रोड के किनारे लगे बैनरों के लिए पालिका राजस्व वसूल करती है। इसके लिए ठेका उठाया जाता है, लेकिन निजी बिल्डिंगों के ऊपर लगे फ्रेम के लिए नगर पालिका जिम्मेदार नहीं है।


छतों पर लगे होर्डिंग फ्रेम अवैध हैं। इसके लिए कहीं से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। सड़क किनारे लगे होर्डिंग के लिए ठेका जरूर उठाया गया है। इसके लिए बाकायदा धनराशि वसूल की गई है।
रामअचल, कर अधीक्षक, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed