फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान

बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान

Thu, 14 Feb 2019 10:31 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ नुकसान
ओले पड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। फरवरी के पहले पखवाड़े के अंत में गुरुवार को एक बार फिर बारिश का कहर किसानों पर टूटा। तेज बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसल में भारी नुकसान हुआ। छाए काले बादलों के कारण किसानों की चिंता अब भी बनी हुई है। वहीं बारिश के चलते मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह मौसम साफ था, लेकिन दस बजते-बजते बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। इसके बाद दोपहर एक बजे फिर से मौसम ने करवट ली। तेज गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश में इस बार ओलों की बौछार भी आई। लगभग 15 मिनट तक इस बार भी जमकर बारिश हुई। ओले छोटे होने के चलते आम जनमानस को कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन खेतों में खड़ी सरसों व आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सरसों की फसल जहां खेतों में झड़ गई तो वहीं ओले गिरने से आलू की बेल भी खराब हो गई। बेल खराब होने के बाद अब आलू का विकास नहीं होगा। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम में सर्दी भी बढ़ गई है।

हर बार बेमौसम बारिश किसानों के लिए समस्या का कारण बनती है। कभी गेहूं पकने के बाद ओले गिरते हैं तो कभी सरसों की फसल तैयार होने के बाद। गुरुवार की बारिश सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनारायण, तिलोकपुर

जब गेहूं की फसल में सिंचाई की जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई। अब बारिश होने से किसानों के सामने खाने के लिए भी संकट खड़ा हो जाएगा।
विश्वनाथ, बरनाहल

अब तक तीन साल पहले गेहूं में हुए नुकसान का भी मुआवजा नहीं मिल सका है। इस बार भी अगर बारिश हुई तो किसानों की लागत भी डूब जाएगी।
जहान सिंह, बिरामपुर

मौसम हमेशा से ही किसानों के लिए परेशानी का कारण रहा है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता है। सरकार को इसके लिए मुआवजा देना चाहिए।
नंदकिशोर, रजपुरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed