फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   154 students in examination department and 108 students in enrollment

परीक्षा विभाग में 154 व नामांकन विभाग में 108 छात्र-छात्राएं समस्या लेकर पहुंचे

Sun, 06 Feb 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
154 students in examination department and 108 students in enrollment
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में और व्यवस्था अमल में लाई गई है। परीक्षा और नामांकन विभाग के गेट पर सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं और रजिस्टर रखवाया गया है। इसमें छात्र अपनी समस्या दर्ज करा रहे हैं। दो दिन में (चार व पांच फरवरी) 154 छात्र-छात्राएं परीक्षा विभाग में और 108 नामांकन विभाग में समस्याएं लेकर पहुंचे। विभागों में पहुंचने वाले शिक्षकों का रिकॉर्ड दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर यह व्यवस्था बनाई गई है। उद्देश्य यह है कि पता चल सके विभागों में कितने छात्र-छात्राएं समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। दो विभागों के गेट पर दो-दो सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। इनको प्रत्येक छात्र-छात्रा से रजिस्टर में एंट्री कराने की जिम्मेदारी दी गई है। रजिस्टर में नाम, कॉलेज का नाम, वर्ष, उद्देश्य, संबंधित विभाग का नाम, मोबाइल नंबर और आने-जाने का समय दर्ज कराया रहा है। परीक्षा विभाग में डिग्री, मार्कशीट, सत्यापन, प्रोविजनल डिग्री, परिणाम में संशोधन, माइग्रेशन के लिए छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। नामांकन विभाग में नामांकन का सत्यापन और नामांकन संख्या के लिए जा रहे हैं। विभागों में दलालों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भी यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed