{"_id":"5ba14681867a557ece01e2dc","slug":"15372959824-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार की चपेट में मथुरा, घर-घर में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार की चपेट में मथुरा, घर-घर में मरीज
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन। मौसम में बदलाव होते ही अब घर-घर वायरल पीड़ितों की चारपाई बिछ गई हैं। जिला अस्पताल, सौ शैया अस्पताल व महिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें हैं, तो प्राइवेट नर्सिंग होम पर भी भीड़ है। जिले के विभिन्न गांवों में बुखार तेजी से फैलने लगा है। मेयर को भी वायरल हो गया है। वह नयति अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस वीके गुप्ता और सौ शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. केके गुप्ता ने बताया कि इन दिनों अधिकांश मामले वायरल बुखार के आए हैं। मलेरिया और डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है। मंगलवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या 800 से अधिक पहुंच गई। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि हाल फिलहाल में नगला चंद्रभान, शहर की शंकरपुरी, कैलाश नगर, ब्रज नगर आदि में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया है। अब तक संभावित क्षेत्रों में फॉगिंग न कराए जाने से लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।
कामर में सूचना पर पहुंची टीम
कामर गांव में सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और 129 मरीजों की जांच की। 29 संभावित मरीजों की स्लाइड बनाई गई। हालांकि फीवर के अलावा इनमें कोई भी मरीज मलेरिया व डेंगू से प्रभावित नहीं पाया गया।