फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   31 अगस्त को वेटरनेरी विवि का दीक्षांत समारोह

31 अगस्त को वेटरनेरी विवि का दीक्षांत समारोह

Wed, 29 Aug 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
31 अगस्त को वेटरनेरी विवि का दीक्षांत समारोह
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान का आठवां दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को आयोजित होने जा रहा है। पहली बार विश्वविद्यालय फोटोयुक्त डिग्री प्रदान करेगा। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति रामनाईक और मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को समारोह की जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने बताया कि आठवें दीक्षांत समारोह में कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस और कालेज ऑफ बायोटेक के 93 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इसमें कालेज ऑफ वेटरनेरी सांइस के स्नातक छात्र 39, पीजी छात्र 17 तथा पीएचडी के 10 छात्र शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा कालेज ऑफ बायोटेक के स्नातक छात्र 21, पीजी छात्र दो और चार को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। इस दौरान कुलपति ने एक साल के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। इस मौके पर कुलसचिव डा. पीके शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक दयाशंकर, डीन बायोटेक डा. राजेश निगम, डा. विकास पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed