फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्ट में संशोधन वापस न लिया तो होगा आंदोलन

एक्ट में संशोधन वापस न लिया तो होगा आंदोलन

Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक्ट में संशोधन वापस न लिया तो होगा आंदोलन
मथुरा/वृंदावन। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पन्नलाल गौतम के बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर हुई बैठक में पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक व जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह देश की 78 प्रतिशत जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन


सरकार धैर्य की परीक्षा न ले, हमारे पूर्वजों ने सिर कटाकर यह आजादी हासिल की है। पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात रखी। संस्था द्वारा हाईस्कूल व इंटर में टॉप टेन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सरस्वती पुत्र सम्मान से 30 सितम्बर को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश पचौरी, राधामोहन शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, गिर्राज प्रसाद वशिष्ठ, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन


वहीं वृंदावन में तीर्थ पुरोहित सभा, ब्रजवासी पंडा सभा, ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ की संयुक्त बैठक गोधूलिपुरम स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन पर हुई। इसमें ब्राह्मणों ने एससी-एसटी एक्ट का विरोध करने का निर्णय लिया। साथ ही 5 सितंबर को होने वाले विप्र महाकुंभ के आयोजन पर सवालिया निशान लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक ने कहा कि विप्र महाकुंभ के आयोजकों ने स्थानीय ब्राह्मण संगठनों को साथ ही नहीं लिया। ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आयोजक ब्राह्मणों के नाम पर अपनी राजनैतिक इच्छाएं पूरी करना चाहते है।


ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि विप्र महाकुंभ का आयोजन विप्रों को जोड़ने के नाम पर उन्हें अपमानित करने का षड़यंत्र है। इसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कृष्ण गोपाल शर्मा, पं. चंद्रलाल शर्मा, महंत हरिबोल महाराज, मृदुलकांत शास्त्री, डा. बृजकिशोर गोस्वामी, महेश भारद्वाज, राजू द्विवेदी, सोनू द्विवेदी, शिवदयाल शर्मा, महेश बाबा, सत्यभान शर्मा, जगदीश नीलम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed