{"_id":"5af5c8e64f1c1bdb408b4811","slug":"152605718711-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग की चपेट में आए पांच घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग की चपेट में आए पांच घर
Updated Fri, 11 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। गांव हरचंदपुर में एक घर के छप्पर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। आग में हजारों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में शुक्रवार की दोपहर विमलेश कुमार के घर में रखे छप्पर में किसी कारण से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी व ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग ने प्रदीप, रामचंद्र, चंद्रप्रकाश और हल्लू के मकान को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। वहीं सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी भी आ गए। कुछ देर बाद संयुक्त प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आकर खाद्यान, घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। तकरीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही गई है।