{"_id":"5ab680c54f1c1b91778b73e4","slug":"152191021418554-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल के चुनाव में पड़े 554 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार काउंसिल के चुनाव में पड़े 554 वोट
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
इलेक्शन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के लिए मतदान के दूसरे दिन 148 वकीलों ने मतदान किया। दीवानी में मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बनाए गए आठ बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। दो दिन में कुल 554 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
आठ बूथों पर सुबह 10 बजे से मतदान शुरू कराया गया। दूसरे दिन 148 वकीलों ने मतदान किया। पंजीकृत 649 वकीलों में से दो दिन में 554 वकीलों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव, डीजीसी सिविल उस्मान अली, डीजीसी राजस्व सुधाकर मिश्रा, अतिरिक्त डीजीसी सिविल महेश चंद्र यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजीत नरायन सिंह चौहान की देखरेख में मतदान कराया गया।
दूसरे दिन भी मतदाताओं के परिचय पत्र तथा प्रमाणपत्र के आधार पर ही मतदान करने की अनुमति चुनाव अधिकारियों ने दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मतदान केंद्र के बाहर तैनात रहा। मतदान के बाद मतपत्रों को सील किया गया। पीठासीन अधिकारी डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव मतपत्रों को सुरक्षा के बीच बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद कार्यालय में जमा कराएंगे। प्रत्याशियों के समर्थक दूसरे दिन भी दीवानी परिसर में शाम तक डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी से ली जानकारी
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चुनाव के रिटर्निंग आफीसर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजाराम यादव तथा बार काउंसिल के सचिव पूर्व जज आरसी मिश्रा ने मतदान प्रक्रिया की पीठासीन अधिकारी डीजीसी फौजदारी से मोबाइल से जानकारी ली। मतदान समाप्त होने के बाद बार काउंसिल के इलाहाबाद कार्यालय में मतपत्रों को जमा कराने के संबंध में निर्देश दिए।