फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लोक कल्याण सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

लोक कल्याण सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 24 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोक कल्याण सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के पंडाल में शनिवार को लोक कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सरकारी की सफलताएं गिनाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में गुंडाराज खत्म किया है। अभियान चलाकर 1.20 लाख किलोमीटर लंबी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। प्रदेश में आठ नए मेडिकल कालेजों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में पहली बार 37 लाख नए राशन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के 22 करोड़ लोगों के भरोसे पर सरकार खरा उतर रही है। फसली ऋण माफ करने, सौभाग्य योजना आदि के बारे में बताया। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, मजदूर की सेवा कर रही है। एक साल में ही घोषणा पत्र के वादों को पूरा किया गया है। किसान, गरीब को बिचौलियों से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी धूम-धाम से करने का निर्णय देश में मिसाल बन चुका है। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, अरविंद तोमर, एसपी राजेश एस., सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम बी राम, डीडीओ जेएन कुरील, पीडी एससी मिश्र, एसडीएम अमित कुमार, संदीप कुमार, महेश प्रकाश, रामचंद्र मौजूद रहे। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed