फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छोटे भाई पर हुए हमले में बड़े भाई को बना दिया आरोपी

पुलिस का कारनामा, छोटे भाई पर हुए हमले में बड़े भाई को बना दिया आरोपी

Fri, 12 Apr 2019 10:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
छोटे भाई पर हुए हमले में बड़े भाई को बना दिया आरोपी
यूपी पुलिस
मथुरा। बलदेव में जानलेवा हमला छोटे भाई पर हुआ। लेकिन बलदेव पुलिस ने आनन-फानन में उसके बड़े भाई और एक आरोपी को जानलेवा हमले में जेल भेज दिया। पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसएसपी से गुहार लगाकर बलदेव पुलिस का कारनामा बताया।
विज्ञापन


थाना बलदेव के अवैरनी चौराहा निवासी भूरी सिंह पुत्र भगवान सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। 20 मार्च को भूरी सिंह के बेटे रोहताश पर धारदार हथियार से गले पर वार हुआ था। गंभीर रूप से घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। हमले का आरोप पड़ोसियों पर लगा। पीड़ित परिवार अशिक्षित है। इसका पूरा लाभ आरोपियों ने उठाया।
विज्ञापन


उन्होंने घायल के पिता को थाने ले जाकर उसके बड़े भाई अजय उर्फ धर्मेंद्र को भी आरोपी बना दिया। इसके अलावा जगवीर, जगपाल और अजीत सिंह को भी नामजद किया। पीड़ित परिवार अजय के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज होने की गुहार लगाता रहा, पर पुलिस ने नहीं सुना। अजय और अजीत सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवार की गुहार पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed