फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाजार बने तो मिले फसल का ठीक भाव

बाजार बने तो मिले फसल का ठीक भाव

Sat, 16 Mar 2019 10:27 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बाजार बने तो मिले फसल का ठीक भाव
आलू की फसल में खड़े आवारा पशु - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव के साथ ही मतदाताओं के मुद्दे सामने आने लगे हैं। चुनाव में किसानों के भी अपने मुद्दे हैं। किसान की सबसे बड़ी समस्या फसल का उचित भाव न मिलने को लेकर रहता है।
विज्ञापन

जिला 1955.28 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस क्षेत्रफल में से 140700.619 हेक्टेअर भूमि कृषि कार्य में प्रयोग होती है। जिले के 185199 किसान अनाज, दलहन, तिलहन, सब्जियों के अलावा अन्य फसलों को उगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। आजादी से अब तक 16 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन किसानों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक कोई पहल नहीं की है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या अपनी उपज का उचित भाव न मिल पाने की रहती है। किसान को अपनी फसल को मंडी में जाकर ही बेचना होता है, जिससे उनको उचित भाव नहीं मिल पाता। यदि जनपद में कृषि आधारित उद्योगों की बात की जाए तो यहां एक गन्ना मिल संचालित होती है। इसके अलावा कुछ चकोरी, मैंथा प्लांट, धान मिल निजीतौर पर संचालित होते हैं। जबकि अन्य फसलों के लिए कोई ऐसा उद्योग नहीं हैं जहां किसान अपनी फसल की खपत करके अच्छी आय कर सकें।
विज्ञापन

कृषि आधारित उद्योगों का इस क्षेत्र में पूरी तरह से अभाव है, यदि उद्योगों की स्थापना हो जाए तो किसान को काफी लाभ मिल सकता है।
विजय किसान
जिले में आलू का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बाजार में भाव गिरजाने पर किसान को कोल्ड का किराया तक निकालने में दिक्कत हो जाती है, जिससे आलू फैंकना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश किसान
मक्का पर आधारित कई उद्योग हैं, लेकिन जिले में इनमें से एक भी उद्योग नहीं हैं। जिसका खामियाजा किसान को भुगतना होता है।
ओमप्रकाश, किसान
किसान को फसल का उचित भाव दिलाने की बात तो की जाती है, लेकिन इस दिशा में सार्थक प्रयास नहीं किए जाते।
सोरन सिंह
जिले में पैदा होने वाली प्रमुख फसलें
अनाज- गेहूं, जौ,धान,बाजरा, मक्का
तिलहन- तिल, सरसों, लाहा
दलहन- अरहर ,उर्द, मॅूग, चना
सब्जियां- मटर,आलू, फूल गोभी, लौकी, तोरई, करेला, टमाटर, भिंडी ं
मूगंफली, गन्ना, लहसुन, तंबाकू, चिकोरी, मैंथा
बागान- आम, अमरूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed