{"_id":"5c7eb0ebbdec2275a469f00e","slug":"151551806699-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क बनेगी सादियापुर की वीर नारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क बनेगी सादियापुर की वीर नारी
विज्ञापन
क्लर्क बनेगी सादियापुर की वीर नारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के गांव सादियापुर के जवान रजनेश की पत्नी अलका यादव को सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर नारी को लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विगत 13 जून 2018 को जम्मू-कश्मीर में पाक रेंजर्स की गोली लगने से शहीद बीएसएफ जवान रजनेश की वीरांगना अलका यादव को सरकार ने नौकरी देने का वादा किया गया था। इसके बावजूद छह महीने बाद भी किसी भी अधिकारी और नेता ने वीरांगना को सरकारी नौकरी दिलाने के वादे पर अमल नहीं किया। अलका यादव ने बताया कि वह एमए और बीएड की हुई हैं। ऐसे में उसने शिक्षिका की नौकरी की मांग की थी। रविवार को शासन से पत्र मिलने के बाद डीएम ने शहीद की पत्नी को नौकरी दिए जाने की जानकारी दी। अलका यादव बताती हैं कि सरकार उन्हें लिपिक की नौकरी दे रही है। जबकि वे शिक्षिका बनना चाहती हैं। मंगलवार को अलका सीएम से नियुक्ति पत्र लेने को लखनऊ को रवाना हो गईं। अलका ने बताया कि सीएम के सामने अपनी मांग रखेंगी। बता दें कि 20 फरवरी 2019 को अमर उजाला ने वीरागंना की मांगों को प्रमुखता से उठाया था।