फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अस्पताल से भगाने पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तहसील में प्रदर्शन

अस्पताल से भगाने पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तहसील में प्रदर्शन

Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से भगाने पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तहसील में  प्रदर्शन
डेमाे - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-किशनी। सीएचसी पर तैनात आरओ से आशाओं ने जब पिछला भुगतान करने को कहा तो आरओ ने उन्हें अस्पताल से भाग जाने की चेतावनी दी। इससे आक्रोशित आशा कार्यकताओं ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से शिकायत की है। साथ ही मांगों पर ध्यान देने की बात कही है। गुरुवार को सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें उपस्थित अधिकारियों से क्षेत्र की आशाओं ने अपने पूर्व के भुगतान की मांग की। आरोप है कि आरओ के रूप में कार्यरत कर्मचारी ने आशाओं को पहले शिकायत करने पर भला बुरा कहा।
विज्ञापन


इसके बाद सभी को निकलवाने की धमकी दे डाली। इसके बाद आरओ ने आशाओं को सीएचसी से भाग जाने को भी कह दिया। इस व्यवहार से नाराज आशाएं तहसील पहुंच गईं। यहां प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अशोक प्रताप से आरओ की शिकायत की। इस दौरान लक्ष्मी देवी, राजनश्री, रेखा चौहान, माया देवी, आशा देवी, मीरा देवी, अनीता, नीता देवी, गीता, अंजली, पुष्पा देवी, सरिता, रतनेश, संजो देवी आदि आशा शामिल थीं।
विज्ञापन


एक आशा हुई घायल
आशाओं का आरोप है कि आरओ द्वारा सीएचसी से भगा देने पर सभी आशाएं सड़क पर आ गई थीं। यहां आशा अनुराधा को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। इस संबंध में भी एसडीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशाओं की हड़ताल के चलते मामले को सिर्फ तूल दिया जा रहा है ऐसा कोई मामला सीएचसी पर नहीं हुआ है।
डॉक्टर प्रदीप गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed