{"_id":"5c3f6e04bdec22736c04b624","slug":"151547660804-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
एफआईआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के बाद राशन वितरण की समस्या को लेकर गांव नगला अन्नी के ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र यादव के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा भी डाली। इसको लेकर पूर्ति निरीक्षक ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, गांव नगला अन्नी में सरकारी राशन की दुकान निलंबित चल रही है। राशन वितरण निकटवर्ती ग्राम की राशन की दुकान से किया जा रहा है। गांव में ही राशन वितरण को लेकर दर्जनों ग्रामीणो ने तहसील में हंगामा काटा था। मंडलायुक्त के जाने के बाद गांव नगला अन्नी के ग्रामीणों के साथ कुछ अन्य व्यक्तियों ने पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने तीन सगे भाईयों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जिसमें शिवनंदन, रघुनंदन और दयाराम पुत्रगण रामपथ निवासी नगला कासिमपुर शामिल है, जिन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। बताते चले कि दयाराम जलेसर तहसील बार एसोसिएशन के सचिव है, जबकि शिवनंदन अधिवक्ता है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।