{"_id":"5c193642bdec22571463d190","slug":"151545156162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वालों को भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने वालों को भेजा जाएगा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलीं। उन्होंने ताड़ो वाली बगिया, बीपीएल ग्राउंड, दुर्गेश नगर का निरीक्षण किया। वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने पर मौके पर सफाई कराई। इसके साथ खाली प्लाट में गंदगी डालने पर लोगों को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने वार्डों के भ्रमण के दौरान शहर की जनता को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों के बिना सहयोग के स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधर सकती। छह महीने पूर्व बीपीएल ग्राउंड की सफाई कराई गई थी। मैदान में पुन: कूड़ा इकट्ठा होने से यह स्पष्ट है कि आसपास के लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार से गंदगी फैलाने वालों को मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। इसके लिए गोपनीय रूप से प्राप्त सूचना एवं फोटोग्राफ के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने खाली प्लाटों पर फैलाने डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर बीपीएल ग्राउंउ की जेसीबी व लोडर से सफाई कराई गई। दोपहर तक पूरा मैदान साफ नजर आया। निरीक्षण में डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय देवेंद्र पाल सिंह, जेडएसओ दलवीर सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।