फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोरलेन निर्माण के लिए नदरई में फिर लगाए गए निशान

फोरलेन निर्माण के लिए नदरई में फिर लगाए गए निशान

Mon, 03 Dec 2018 10:22 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के लिए नदरई में फिर लगाए गए निशान

विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन को लेकर शुरू हुआ विरोध लोक निर्माण विभाग ने समय रहते थाम दिया। विभाग ने विवादित स्थान पर फिर से निशान लगाए गए हैं। इसके अलावा पूर्व में भवन स्वामियों को मिले मुआवजे का प्रमाण भी दिया है। भवन स्वामियों ने भूख हड़ताल तो तोड़ दी, लेकिन अभी वे संतुष्ट नहीं हुए हैं। विभाग आज से फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा।

फोरलेन का काम रफ्तार पर है। नदरई की आबादी इलाके में काफी हद तक काम हो गया है लेकिन सिकंदराराऊ मार्ग की ओर काम शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया। नदरई के कुछ भवन स्वामी लोक निर्माण विभाग पर मनमानी का आरोप लगाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। विरोध को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने गंभीर कदम उठाए। विभागीय टीम ने नदरई पहुंचकर विरोध कर रहे ग्रामीणों को संतुष्ट किया और फिर से निशान लगाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फोरलेन की निर्धारित सीमा तक सड़क चौड़ी नहीं की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों को बताया कि वर्ष 1980 में सड़क निर्माण के दौरान खेत होने पर अधिग्रहण के एवज में मुआवजा दिया जा चुका है। विभागीय दस्तावेज देखने पर ग्रामीणों ने विरोध के कदम पीछे हटा लिए। विभाग ने चौड़ीकरण के लिए निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम को दी गई गति
कासगंज। लोक निर्माण विभाग ने काम को रफ्तार दी है। शहर की ओर तेज गति के साथ फुटपाथों का निर्माण किया जा रहा है। फुटपाथों के लिए विभाग ने दोनों ओर तीन मीटर दायरे तक स्थान चिह्नित किया है।


ग्रामीणों की बात
- विभाग द्वारा बताया गया कि पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका है। एक ओर लोक निर्माण विभाग की जमीन है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखेंगे। फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी है- प्रेम शंकर, भवन स्वामी।
- विभाग ने सरकारी योजना का हवाला देते हुए विरोध करने से रोक दिया है। हमने अपना पक्ष विभाग के समक्ष रखा है और जिला प्रशासन के समक्ष भी अपना पक्ष रखेंगे- ओमप्रकाश, भवन स्वामी।

वर्जन-
- हमने ग्रामीणों को समझाया कि जिस जगह को लेकर हड़ताल किया जा रहा है वह जगह लोक निर्माण विभाग की है। फिर से निशान लगाकर ग्रामीणों को संतुष्ट किया गया है।
सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed