{"_id":"5bf5762abdec2269543155fe","slug":"151542813226-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीहित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव मनाया, शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीहित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव मनाया, शोभायात्रा निकाली
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। हित हरिवंश प्रचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीहित वृंदावन प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को परिक्रमा मार्ग स्थित मदनटेर ऊंची ठौर शोभायात्रा (चाव सवारी) निकाली गई।
शोभायात्रा मदन टेर से शुरूहोकर यमुना किनारे स्थित कालीदह, नाभाघाट, सूरजघाट, युगलघाट, बिहारघाट, शृंगारवट आदि विभिन्न मार्गाें से होते हुए गोविंदघाट स्थित बड़ा रासमंडल तक पहुंची। शोभायात्रा में रसिक संत हित रस में डूबे चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के साथ राधा वल्लभ लाल का डोला चल रहा था। इससे पूर्व रसिक संतों द्वारा वृंदावन सतलीला का पाठ किया गया।
शाम छह बजे से श्री राधावल्लभ घेरा में विदित सिंह चौहान द्वारा वृंदावन शत लीला एवं श्री यमुनाष्टक गायन किया गया। राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी, गोविंद लाल गोस्वामी, गौरव लाल गोस्वामी, सुकृत लाल गोस्वामी, विशाल लाल गोस्वामी, शोभित लाल गोस्वामी आदि उपस्थित थे