{"_id":"5bf3fc41bdec226944241771","slug":"151542716481-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी बनेगी स्पोर्ट्स सिटी, स्टेडियम भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी बनेगी स्पोर्ट्स सिटी, स्टेडियम भी बनेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सालों से चली आ रही क्रिकेट स्टेडियम की मांग पूरी होती दिख रही है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जिले के अधिकारियों से क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स सिटी, मिड नाइट बाजार सहित अन्य विकासपरक व महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है ताकि पर्यटन पर निर्भर इस शहर के प्रति पर्यटक और अधिक आकर्षित हो सकें।
उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगरा को और अधिक आकर्षक बनाने तथा यहां महत्वपूर्ण कार्य कराने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि ताजमहल के अलावा शहर में पर्यटकों के आकर्षण के लिए और भी बहुत कुछ होना चाहिए ताकि पर्यटक रात्रि में ठहर सकें। इन प्रस्तावों को जल्द से जल्द तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। शहर में एक क्षेत्र विशेष का चयन कर उसे एक महीने के भीतर स्वच्छ किया जाए। इसके साथ ही एक क्षेत्र विशेष में वेडिंग जोन व नॉन वेडिंग जोन का चयन कर घोषित किया जाए।
उपमुख्यमंत्री ने ठोस कूड़ा प्रबंधन के संबंध में एजेंसी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने व उसका निस्तारण करने के लिए एक स्थान पर ट्रांसफर स्टेशन बनाने को कहा। जहां कूड़ा डालने की समय सारणी निर्धारित की जाए। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों को विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों सहित महिला संरक्षण गृहों व बालिका विद्यालयों के बाहर तथा डलावघरों के आस-पास लगाने के लिए।
विज्ञापन
बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डिप्टी सीएम को बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से मंडल में 501 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। जोकि पिछले साल की तुलना में 75 परीक्षा केंद्र कम हैं। बैठक में विधायक डा. जीएस धर्मेश, डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक, एडीए वीसी शुभ्रा सक्सेना, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि मौजूद थे।
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की होगी जांच
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में कुछ कर्मचारियों के ठीक से कार्य न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि उनके पास शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों की शिकायतें पहुंची हैं। इसके लिए उन्होंने डीएम और एसएसपी को संयुक्त रूप से जांच करने का आदेश दिया।
अगले दौरे के दौरान करेंगे निरीक्षण
डिप्टी सीएम ने कहा कि वह अपने अगले दौरे के दौरान म्यूजियम, शिक्षा भवन, नगर निगम का निरीक्षण करेंगे। पर्यटन विभाग से म्यूजियम निर्माण कार्य की प्रगति आख्या तैयार रखने को कहा है।