{"_id":"5bf2fba0bdec2269807e1207","slug":"151542650784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव ने शराब पीकर सदर ब्लॉक में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव ने शराब पीकर सदर ब्लॉक में किया हंगामा
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शराब पीकर ब्लॉक में हंगामा एवं गाली-गलौज करना पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। बीडीओ ने पुलिस को सौंपते हुए पंचायत सचिव का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। बीडीओ की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
थाना लाइनपार के ग्राम पंचायत ढोलपुरा में तैनात पंचायत सचिव मुकेश कुमार पुत्र नाहर सिंह ने सोमवार को सदर ब्लॉक प्रांगण में शराब पीकर हंगामा किया। आरोप है कि गाली- गलौज के साथ ही कुछ लोगों को गोली मारने की धमकी दी।
जानकारी पर प्रभारी बीडीओ प्रभात कुमार मिश्रा ने पुलिस बुलाकर उक्त पंचायत सचिव का मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराया है। मामले में बीडीओ ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर भेजी है।
विज्ञापन
बीडीओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि पंचायत सचिव मुकेश कुमार ब्लॉक में आवास लिपिक डा. ध्रुव कुमार आचार्य, एकाउंटेंट व प्रीती जैन से अभद्रता एवं गाली-गलौज कर रहा था।
उसका मेडिकल कराया है। थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुवे ने कहा कि ब्लॉक से एक पंचायत सचिव शराब के नशे की हालत में यहां भेजा था। उसका मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई की जा रही है। बताते हैं कि पहले से ही वह निलंबित चल रहा है।