फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ठेका कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी पेयजल व्यवस्था

ठेका कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी पेयजल व्यवस्था

Thu, 09 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ठेका कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी पेयजल  व्यवस्था
फिरोजाबाद। मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल से शहर की सफाई व पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हड़ताल के चलते शहर में खराब पड़े डेढ़ दर्जन नलकूप ठीक नहीं हो सके। हड़ताल खुलने पर गुरुवार को सुबह से देर शाम तक टीमें दौड़ती रहीं।
विज्ञापन


नगर निगम में तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर सुबह से कामबंद हड़ताल कर दी थी। उन्होंने जलकल विभाग के बेलदारों को भी काम पर नहीं जाने दिया। नलकूप ठीक करने जा रहे एक कर्मचारी से मारपीट कर दी। इसके बाद कोई कर्मचारी काम पर नहीं गया। लेबर काम पर न जाने के कारण शहर में खराब पड़े नलकूप ठीक नहीं हो सके।
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने पर जलकल विभाग के अधिकारियों ने खराब पड़े डेढ़ दर्जन नलकूपों को ठीक कराने के लिए सुबह से टीमों को क्षेत्र में दौड़ाया। गोविंद नगर नगला भाऊ, भीकनपुर, दयाल नगर, छारबाग, गणेश नगर टंकी, ग्रीन पार्क टंकी, सुहाग नगर एजी पब्लिक स्कूल, भीमनगर गली नंबर पांच, न्यू गणेश नगर, यादव नगर, सुहाग नगर सेक्टर एक, बघेल बगीची, अष्टावक्र आरम, नगला पचिया में खराब नलकूप ठीक कराए। कुछ नलकूप बचने पर शाम की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई। देर रात तक इन्हें ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता पीके सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण बुधवार को कोई काम नहीं हो सका था। अत: दो दिन में खराब हुए नलकूप गुरुवार को ठीक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed