फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

Sun, 24 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम
शिकोहाबाद। भारत सरकार द्वारा पूरे देश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। शिकोहाबाद नगर पालिका को रेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि आगरा मंडल में दूसरा और प्रदेश में नौवां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 292वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान में नगर पालिका के साथ नगरवासियों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। इसके लिए विभिन्न मानकों को तय किए गए थे। जिसकी स्वच्छता कमेटी ने विभिन्न मानकों पर निरीक्षण कर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी रिपोर्टों के आने के बाद इसका मूल्यांकन किया गया, जो परिणाम आया उसमें शिकोहाबाद नगर पालिका को जिले में प्रथम और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। पालिका को मिले इस सम्मान में शिकोहाबाद के निवासियों से लेकर इस पूरे अभियान में जुटीं नगर पालिका की अध्यक्षा मुमताज बेगम, सभासद, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी, ,मीडिया बंधुओं, सामाजिक संगठन, एनजीओ, विद्यालयों के स्टाफ, छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसका पूरा श्रेय स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की सकारात्मक भूमिका, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को जाता है। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव और पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने आगामी वर्ष में पालिका मंडल और प्रदेश स्तर पर अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए सभी से सहयोग व मार्गदर्शन देने के लिए अपील की है। नगर पालिका को स्वच्छता में पहला स्थान मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed