{"_id":"5b212b5b4f1c1b5d748b4a96","slug":"151528900443-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से रंगा रहा हाईवे, हर ओर पड़े थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से रंगा रहा हाईवे, हर ओर पड़े थे शव
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कीतरपुर गांव के लोग चैन की नींद सो रहे थे। अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज धमाका हुआ। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही घायलों की चीख पुकार ग्रामीणों के कानों में गूंजने लगी। ग्रामीण दौड़कर हाईवे पर पहुंचे तो मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। हादसे पर इधर-उधर 16 शव खून से लथपथ बिखरे पड़े थे। घायल मदद के लिए चीख रहे थे।
जयपुर से फर्रूखाबाद जा रही बस जब कीरतपुर के पास पहुंची तभी झपकी लगने से चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस पलट गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए हादसे की खबर पुलिस को दी और बचाव कार्यों में जुट गए। बांख के प्रधान तुलसी यादव, जसवंतपुर के प्रधान रिंकू यादव, भागपुर के प्रधान आशू यादव, घिटौली के प्रधान नरायन चौहान गांव के युवाओं के साथ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पहुंच गए। बस के अंदर ही सहायता के लिए छटपटा रहे थे। कुछ घायलों को तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल भिजवा दिया। घायलों की मांग पर युवाओं ने निजी साधनों से मौके पर ही पीने के पानी की भी व्यवस्था कराई। बस पलटने से घायल हुए यात्री अपने साथियों की कुशलता जानने के लिए परेशान रहे।
बस में सवारी यात्री रईस निवासी कटकपुरा फर्रूखाबाद ने बताया कि रास्ते में यात्रियों ने चालक को टोका था, लेकिन वह तेज स्पीड पर कंट्रोल नहीं किया। हादसे के वक्त बस की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भर आईं आंखें हादसे का मंजर देख ग्रामीणों की आंखें भर आईं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी खौफनाक मंजर देखकर भावुक हो गए। ग्रामीण और पुलिसकर्मी बिना देरी के लिए बचाव कार्य में जुटे रहे।