{"_id":"5af9c8a34f1c1b894c8b4a77","slug":"151526319267-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले वार्डन पर लगा था मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले वार्डन पर लगा था मारपीट का आरोप
Updated Mon, 14 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के फरौली में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन पर एक दिन पहले ही छात्राओं से मारपीट करने का आरोप लगा था। मारपीट में घायल दो छात्राओं को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।
आठवीं की छात्रा मीरा पुत्री रूपराम निवासी फतेहपुर तथा सुहानी पुत्री राकेश निवासी याकूतगंज की रविवार को विद्यालय में तबियत खराब हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने विद्यालय की वार्डन पर छात्राओं से मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता। एक छात्रा को विद्यालय में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत पर मामले की जांच करने पहुंची राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना सक्सेना से छात्राओं ने शिकायत की। इसके बाद वार्डन ने छात्राओं के साथ मारपीट की। जब छात्राएं शोर मचाने लगीं तो वार्डन ने कमरे में बंद कर दिया और उनके मुंह पर कपड़ा रख दिया। इससे छात्राओं की हालत बिगड़ गई। हंगामे की सूचना पर बीएसए गीता वर्मा ने मामले को छात्राओं के बीच आपसी मारपीट का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
9 छात्राओं ने छोड़ा विद्यालय
सहावर। विद्यालय में वार्डन द्वारा छात्राओं से की गई मारपीट की घटना से अभिभावकों में आक्रोश है। छात्राओं से मारपीट की घटना के बाद मीरा पुत्री रूपराम निवासी फतेहपुर, अंजलि पुत्री रामरछपाल निवासी चेंहका गुनार सुुहानी पुत्री रमेश निवासी याकूतगंज, सत्यवती पुत्री होरी लाल निवासी चाँदपुर, वंदना पुत्री राजेन्द्र सिंह निवासी नगला नैंनसुख, योगिता पुत्री ज्ञान सिंह, अंजलि पुत्री शेर सिंह निवासी फरोली, रश्मी पुत्री वीरपाल सिंह निवासी अलादीनपुर एवं कुमकुम पुत्री संजय कुमार निवासी प्रतापुर ने विद्यालय छोड़ दिया। अभिभावक छात्राओं को अपने साथ ले गए।