{"_id":"5ace1b114f1c1b4a3e8b483e","slug":"151523456785-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हाथार्पाई और नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हाथार्पाई और नारेबाजी
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में बुधवार को हाथापाई और नारेबाजी हुई। बैठक में उपस्थित नहीं होने पर सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन और बाबू तिवारीलाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं चेयरमैन के सामने सफाई नायक और कर्मचारी में हाथापाई तक हो गई।
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे बुलाई गई थी, लेकिन शाम चार बजे तक ईओ और बाबू बैठक में नहीं आए। इसी से गुस्साए सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी पर मनमाने तरीके से काम करने और फोन नहीं उठाने के साथ दफ्तर में नहीं बठने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर दी। आरोप है कि नगर पंचायत अधिकारियों की लापरवाही से वार्डों में लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो चुकी हैं। इसके चलते कस्बा अंधेरे में डूबा है। दो वार्डों से सरकारी सबमर्सिल चोरी हो चुके हैं।
प्रभारी सफाई नायक रामकुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं करते, फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी को लेकर सफाई कर्मी से हाथापाई हो गई। चेयरमैन ने मामला शांत कराया। सभासदों का आरोप है कि हर वार्डो में पेयजल समस्या गंभीर है। ऐसी स्थिति रही तो आगे से बोर्ड बैठक नहीं नहीं होने दी जाएगी। सदस्य विशाल भारद्वाज, नीलम देवी, गीतादेवी, अनीतादेवी, दिलीप झा, शिखा शर्मा, मूलचंद्र शंखवार, गौरव जादौन, दानिश खान, राजकुमार मौजूद रहे।