{"_id":"5aa570154f1c1ba6758b4d20","slug":"151520791573-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन कराएगा जलनिगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन कराएगा जलनिगम
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जलनिगम ने सुहागनगरी की जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए कवायद तेज कर दी है। योजना के अंतर्गत जलनिगम द्वारा शहर में 67 हजार ऐसे घरों में पेयजल कनेक्शन कराए जाएंगे, जहां आज तक जनता को पानी नसीब नहीं हुआ।
सुहागनगरी में सालों से पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। लगातार जलस्तर गिरने के कारण शहर में स्थापित नलकूप और हैंडपंप सूखते जा रहे हैं, जिससे पेयजल संकट दिनोंदिन गंभीर रूप ले रहा है। यही कारण है कि वर्षों के बाद भी नगर निगम प्रशासन शहर की आधी से अधिक आबादी को पानी नहीं दे पा रहा है। शहर के तमाम ऐसे मोहल्ले हैं, जहां नगर निगम पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन और कनेक्शन तक नहीं करा सका। आने वाले कुछ महीनों में इन क्षेत्रों की जनता को भरपूर मीठा पानी मिलेगा। इसके लिए जलनिगम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
432 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन परियोजना पर जलनिगम द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत जलनिगम द्वारा शहर में 67 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन भी कराने हैं। घर-घर में पेयजल कनेक्शन कराने को विभाग द्वारा शहर के सभी 70 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। विभाग के अवर अभियंता गली-मोहल्लों में जाकर जनता से जानकारी जुटा रहे हैं कि घर में पेयजल कनेक्शन है अथवा नहीं।
विज्ञापन
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक शहर में एक लाख, एक हजार छह सौ घर हैं। पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत जलनिगम द्वारा शहर के सभी 70 वार्डों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में अब तक 38 हजार से अधिक मकानों का सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। विभाग का लक्ष्य है कि माह के अंत तक पूरे शहर का सर्वे कार्य पूर्ण हो जाए।
पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर की जनता को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम के अफसर गंभीरता दिखा रहे हैं। योजना के तहत जलनिगम को ऐसे घरों में कनेक्शन कराने हैं, जहां आजतक नगर निगम पानी का इंतजाम नहीं कर सका। जलनिगम द्वारा विभाग के समस्त अवर अभियंताओं की सर्वे में ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अवर अभियंताओं को प्रतिदिन 100 से 125 मकानों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया है।
कश्मीरी गेट, रामगढ़ रोड़, अब्बास नगर, दुर्गेश नगर, शांती नगर, ताड़ो वाली बगिया, हबीब गंज, कोहिनूर रोड, आकाशवाणी रोड, अजमेरी गेट, कोठी का नगला, गढ़ैया मोहल्ला, रामनगर, संतनगर, बासठ, श्याम नगर, फुलबाड़ी, नगला विश्नू, सुहाग नगर सेक्टर चार, हिमायंपुर, नगला पचिया, लाइन पार, दतौजी, बेस्ट ग्लास ऐसे मोहल्ले हैं, जहां नगर निगम प्रशासन तक आजतक पेयजल कनेक्शन तक नहीं करा सका।