{"_id":"5a8c29914f1c1bf17b8b8409","slug":"151519135121-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों के बनेंगे डेमो राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों के बनेंगे डेमो राशन कार्ड
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बच्चों का कुपोषण दूर करने को अब डेमो राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड पर बाल पोषाहार लेने वाले परिवारीजनों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। जनपद में नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों में 5431 बच्चे अति कुपोषित हैं और 15555 बच्चे कुपोषित की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने के लिए अब डेमो राशन कार्ड से बाल पोषाहार दिया जाएगा। इसमें दलिया, घी सहित अन्य सामग्री बढ़ाकर दी जाएगी। बाल पोषाहार वितरण को सुनिश्चित करने के लिए डेमो राशनकार्ड पर पोषाहार लेने वाले परिवारीजनों के दोनोें कार्डों पर हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसमें एक कार्ड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगा, वहीं दूसरा कुपोषित बच्चे के परिवारीजनों के पास रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखारानी ने बताया कि डेमो राशनकार्ड बनाने का काम शुरू हो रहा है। बाल पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन