फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   61.66 अरब से एनएच-91 होगा फोरलेन

61.66 अरब से एनएच-91 होगा फोरलेन

Thu, 15 Feb 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
61.66 अरब से एनएच-91 होगा फोरलेन
सांकेतिक - फोटो : source
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 को 61.66 अरब रुपये से फोरलेन किया जाएगा। अलीगढ़ से कानपुर तक 267 किमी मार्ग निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लागत तय कर दी है। फोरलेन निर्माण के लिए अलीगढ़ से लेकर कानपुर तक लगने वाले जिलों में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। प्राधिकरण पांच चरणों में हाईवे को फोरलेन कराएगा। वहीं जिले के 31 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नांकन का काम पूरा हो चुका है। अधिग्रहण के लिए किसानों से बैंक खाते, खतौनी और आधार कार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ से कानपुर तक फोरलेन हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-91 के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पूरी तेजी से जुट गया है। फोरलेन निर्माण में प्राधिकरण ने 61.66 अरब का बजट तय किया है। इसमें अलीगढ़ से हाथरस के सिकं दराराऊ से होते हुए एटा जिले के भदवास तक 48 किमी निर्माण पर 760 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे। भदवास से मैनपुरी के कल्याणपुर तक 43 किमी में 868 करोड़ रुपये, कल्याणपुर से नवीगंज तक 61 किमी निर्माण में 1156 करोड़, नवीगंज से मित्रसेन तक 67 किमी में 1822 करोड़, मित्रसेन से चौबेपुर कानपुर तक 48 किमी निर्माण पर 1560 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण ने 267 किमी निर्माण के लिए 6166 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
विज्ञापन


इसके लिए परिवहन मंत्रालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। प्राधिकरण की ओर से सभी जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर के जिला प्रशासन को फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित कराने के लिए पत्र लिखा है। इसे लेकर कुछ जिलों में काम तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी टीपी सिंह ने बताया कि फोरलेन निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। पांच चरणों में अलीगढ़ से कानपुर तक काम कराया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बजट से अलग होगा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा
प्राधिकरण ने फोरलेन निर्माण को तय किया 61.66 अरब के बजट में भूमि अधिग्रहण की राशि को शामिल नहीं किया है। अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से दिया जाएगा। इसे लेकर अभी प्रक्रिया चल रही है।
---------
जिले में 6833 किसानों की जमीन चिह्नित
जिले में 43 किमी में होने वाले निर्माण के लिए 6833 किसानों की जमीन का चिह्नांकन किया जा चुका है। 31 गांवों में प्रशासन ने सर्वे और पैमाइश कराकर 148 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली है। किसानों से मुआवजे के लिए खतौनी और बैंक खाते की डिटेल मांगी गई है।
-----------
इन गांवों में हुआ चिन्हांकन
जिले में निर्माण के दौरान भदवास, भदुआ, सोंगरा, बरई, पिलुआ, ततारपुर अव्वल, सुन्ना सिहोरी, बमनई, विरामपुर, छितौनी, दूल्हापुर, कसैटी, रारपट्टी, नगला फरीद, रामपुर घनश्याम, नरहरा, कुसाड़ी, मानपुर, सैंथरी, हरचंदपुर कलां, छछैना, मिल्क छछैना, मानिकपुर, आसपुर, पुरावं, लाल डुंडवारा, मधपुरा, अकबरपुर, मलावन, कंगरौल, महुआ खेड़ा।

----------
11 किमी लंबा होगा बाईपास
प्राधिकरण जिले में दूल्हापुर गांव से कसैटी होते हुए रारपट्टी कासगंज रोड, नगला फरीद, रामपुर घनश्याम गंजडुुंडवारा रोड, कुसाड़ी अलीगंज रोड से होते हुए जीटी रोड पर मानपुर पर बाईपास बनाएगा। इसकी लंबाई 11 किमी तय की गई है।
------------
कहते हैं आंकड़े
61.66 अरब से होगा हाईवे का निर्माण
868 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिले में निर्माण पर
31गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हांकन पूरा
6833 किसानों की जमीन का किया गया चिन्हांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed