फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   प्राथमिका से होगा टूंडला का विकास-बघेल

प्राथमिका से होगा टूंडला का विकास-बघेल

Tue, 12 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिका से होगा टूंडला का विकास-बघेल
एसपी सिंह बघेल
फिरोजाबाद/टूंडला। नगर के रामलीला मैदान में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद पालिकाध्यक्ष ने बिना भेदभाव के नगर के विकास की बात कही। वहीं समारोह में मौजूद कैबिनेट मंत्री ने पालिकाध्यक्ष की जीत का जनता से आभार जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर नगर के विकास कराए जाने के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 सीट के सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि टूंडला क्षेत्र से उनका बेहद लगाव रहा है और क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया है। अब नगरपालिका चुनाव में रामबहादुर चक को भारी जीत दिलाकर उनको सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि टूंडला के सर्वांगीण विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। नव निर्वाचित चेयरमैन रामबहादुर चक ने कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है। उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


स्वच्छता, पेयजल व लाइट आदि को प्राथमिकता देंगे। नगर के विकास में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपजिलाधिकारी डा. सुरेश कुमार ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने सभी 25 सभासदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री की पत्नी मधु बघेल, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, सीओ संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी विमलापति पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत सिंह बघेल, वृंदावनलाल गुप्ता, सत्येन्द्र गुप्ता, अवधेश पालीवाल, जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, योगेश उपाध्याय, रूपेश शुक्ला, बसंत जैन, एसके शर्मा, यजुवेंद्र सिंह, राकेश दीक्षित, सुशील पौनियां, यशेष आतान, जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।


शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निकाय चुनाव में भाजपा के बागियों पर तंज कसा। उन्होंने ऐसे पार्टी पदाधिकारियों को भितरघाती करार देते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आंख मारकर और हाथ दबाकर वोट मांगने वालों की कलई खुल गयी है। ऐसे आस्तीन के सांपों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed