फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बकरी पालन कर बढ़ाई जा सकती है आमदनी

बकरी पालन कर बढ़ाई जा सकती है आमदनी

Sun, 19 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बकरी पालन कर बढ़ाई जा सकती है आमदनी
टूंडला। ग्राम प्रगति संस्थान एवं राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में गांव नगला कुंभ में गोट फार्मिंग डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


संस्था निदेशक रामवीर सिंह ने कहा कि देश में निरंतर जनसंख्या वृद्धि होने के कारण बहुमंजिला भवनों, सड़कों और रेलमार्गों के निर्माण में कृषि योग्य भूमि का अधिकरण हो रहा है। कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। छोटा किसान अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। ऐसी स्थिति में बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, पशु-पक्षी पालन आदि करके अपनी आमदनी बढ़ाई जा सकती है। बकरी पालन कम जगह और कम पूंजी में किया जा सकता है। इसमें पांच हजार से 50 हजार रुपए माह की आमदनी की जा सकती है।
विज्ञापन


जिला विकास प्रबंधक डा. पुनीत कुमार ने कहा कि बकरी पालन एक लाभकारी व्यवसाय है। बकरी गरीबों का चलता फिरता एटीएम है। जब चाहें तब बकरी बिक्री कर नकद रुपया प्राप्त किया जा सकता है। गीता सिंह, रामकली, मंजू देवी, मिथलेश, निर्मला देवी, राधा देवी, मछला देवी, शकुंतला, आरती, गुड्डी, राजकुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed