फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मानदेय शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि

मानदेय शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि

Wed, 13 Sep 2017 11:57 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मानदेय शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि
डेमो - फोटो : demo pic
एटा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में रिक्त सहायक अध्यापक के 84 पदों के लिए चौथाई शिक्षक ही मिल सके हैं। मंगलवार को साक्षात्कार के बाद 22 मानदेय शिक्षकों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।
सेवानिवृत शिक्षकों में मानदेय शिक्षक के प्रति आकर्षण नहीं है।
अधिकांश लोग अब नौकरी नहीं करना चाहते। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित 18 राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 84 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए मात्र 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से तीन आवेदन विषय न होने पर निरस्त कर दिए गए। मंगलवार को हुए साक्षात्कार में केवल 22 शिक्षकों को ही नियमानुसार सही पाया गया। इन सभी के नाम अंतिम अनुमोदन के लिए निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिए गए हैं। अनुमोदन आदेश के बाद इनकी तैनाती को हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन


मानदेय शिक्षकों के लिए कम आवेदन प्राप्त हुए। इसके चलते चौथाई पद ही भरे जा सकेंगे। साक्षात्कार के बाद 22 सेवानिवृत अर्ह शिक्षकों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। आदेश मिलते ही इनकी सेवाएं श्ुारू हो जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed