फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सात पीढ़ियों से गा रहे कान्हा के जन्म की बधाई

सात पीढ़ियों से गा रहे कान्हा के जन्म की बधाई

Mon, 14 Aug 2017 08:33 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
सात पीढ़ियों से गा रहे कान्हा के जन्म की बधाई
खुदाबख्श की टीम। - फोटो : अमर उजाला
दिनेश शर्मा
विज्ञापन

मथुरा। खुदाबख्श का परिवार पिछली सात पीढ़ियों ने कान्हा के जन्म की बधाइयां गा रहा है। भगवान की सारी लीलाओं का बधाइयों में इस तरह वर्णन करते हैं कि मानो उन्हें भगवान की हर एक लीला कंटस्थ है।


70 साल की उम्र वाले खुदाबख्श यमुनापार के रामनगर में रहते हैं। वह एक अरसे से नंदोत्सव में कान्हा के जन्म की बधाई गाते हैं। उनके साथ परिवार के अकील खां, तुफैली खां और शकील भी रहते हैं। 16 लोगों का एक पूरा ग्रुप है। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजनंदभवन गोकुल में सात पीढ़ियोें से शहनाई, नौहवत बजाते चले आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे से एक बजे तक ढोल नगाड़ा बजाते हैं और ‘स्वागतम् कृष्णा’ गायन करते हैं। अगले दिन गोकुल में सुबह नौ बजे से नंद भवन से लेकर नंद चौक में बधाई गायन, शहनाई व नौहवत वादन करते हैं। इन लोगों का कहना है कि कान्हा केजन्म की बधाई गायन का सिलसिला कई पीढ़ियों से चल रहा है।
विज्ञापन



मंदिर से मिला इनाम ही है प्रसाद
मथुरा। अकील भाई कहते हैं कि नंदोत्सव में बधाई गायन को उनकी टीम के कलाकार गायन करने की कोई शर्त तय नहीं करते। मंदिर सेवायतों से मिले इनाम व श्रद्धालुओं से मिली न्यौछावर ही उनका प्रसाद होती है। उन्होंने बताया कि भगवान के लिए भजन व बधाई गाकर आत्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed