फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैंक बंदी

अगस्त में छट्टियों से बैंककर्मियों की बल्ले-बल्ले

Sat, 05 Aug 2017 08:06 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
बैंक बंदी
आगरा। अगस्त में बैंकों से लेन-देन के लिए छुट्टियों का ध्यान रखिएगा। त्योहारों और बैंकों के अवकाश के एक साथ पड़ने से अगस्त में कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मियों ने लगातार छुट्टियों के कारण वीक एंड पर घूमने की योजनाएं बनाकर बुकिंग भी करा ली है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन 7 अगस्त का है। 6 को रविवार होने से दो दिन का अवकाश मिल रहा है तो वहीं, जन्माष्टमी 15 अगस्त की है। उससे पहले 12 अगस्त को माह का दूसरा शनिवार पड़ेगा। नई व्यवस्था में बैंक में दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे दिन की छुट्टी रहेगी। 13 अगस्त का रविवार है।
विज्ञापन


15 को जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का अवकाश रहेगा ही। ऐसे में कई बैंक कर्मियों ने 14 अगस्त का अवकाश लेकर चार दिन की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाया है। इसके बाद 20 को रविवार और 22 को हड़ताल है। 21 अगस्त का अवकाश लेकर तीन दिन की छुट्टियां फिर बन जाएंगी। इसके बाद माह के चौथे शनिवार 26 अगस्त और 27 अगस्त रविवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed