{"_id":"598357d44f1c1bd93f8b45ad","slug":"151501779924-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव बिधिखेरिया निवासी अर्जुन (24) की बुधवार रात छत पर सोते समय नामजदों ने सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता विश्नुदयाल ने थाना सकीट में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि जमीन की रंजिश में हत्या की गई है।
बताए अनुसार अर्जुन छत पर अकेला सो रहा था तभी गांव का ही सुनील, अजीत, सुधीर, जयसिंह और वीके ने वहां आ गए और अर्जुन के सिर में दो गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि पंद्रह साल पहले विश्नुदयाल ने मायादेवी से सोलह बीघा जमीन खरीदी थी। उसी खेत के पास सुनील का खेत है। आरोपी उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। दोनों परिवारों में इसी की रंजिश चली आ रही है। हत्यारोपियों ने पंद्रह दिन पहले मृतक के चचेरे भाई अंशुल को पीटकर उसका पैर तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
----
तीन माह पहले ही हुई थी अर्जुन की शादी
एटा। बिधिखेरिया निवासी अर्जुन अपने दो भाइयों में बड़ा था। तीन माह पहले ही उसकी शादी थाना मलावन क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा निवासी आरती के साथ हुई थी। नवविवाहिता के हाथों से मेहंदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था, उससे पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।