फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 27 Jul 2017 11:45 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूदकर बचाई जान
रोड पर जलती कार - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन(मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गिर्राज वाटिका के समीप बुधवार की देर रात चलती कार में शॉट सर्किट से आग लग गई। कार सवार दो युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। धूं-धूं कर जल रही कार से मार्ग पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



गोवर्धन निवासी योगेश और छोटे सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से गोवर्धन जा रहे थे। बुधवार की रात करीब 11:15 बजे कार मथुरा-गोवर्धन मार्ग गिर्राज वाटिका के समीप पहुंची ही थी कि अचानक उसमें आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर बामुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन



जल रही कार के चलते मथुरा-गोवर्धन पर मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने फायर बिग्रेड की दमकल को बुलवाया। फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आग लगने का शॉट सर्किट है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed