{"_id":"59500d724f1c1b326f8b47df","slug":"151498418546-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी जिले में 10 हजार पौधे लगवाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी जिले में 10 हजार पौधे लगवाएगा
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
पौधारोपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में ‘वृक्षारोपण महाअभियान ’ चलाएगा। 28 जून को पालीवाल पार्क से इसकी शुरुआत होगी। 10 जुलाई को सूरसदन प्रेक्षागृह में समापन होगा। इसमें परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शामिल होंगे।
रविवार को यूथ हास्टल में महाअभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने बताया कि 10 हजार पौधे लगवाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 267 स्थान चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक स्थान पर 20-20 पौधे लगाए जाएंगे। 100 स्कूल और कालेजों में लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।
5000 तुलसी के पौधे घराें में बांटे जाएंगे। लोगाें को जागरूक करने के लिए विस्तारक बनाए गए हैं। इसके अलावा आठ जुलाई को सुबह नौ बजे से भगवान टाकीज से आगरा कालेज तक मानव शृंखला बनाई जाएगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रभास्कर राय, महानगर अध्यक्ष डा. मनुप्रताप, राहुल सारस्वत, दीपक बघेल, ललित शर्मा, धीरज शर्मा, अखिल चौधरी, बॉबी, गुंजन शर्मा, व्योम, निशांत, मोहित सोलंकी मौजूद रहे।