फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगर आधार लिंक नहीं कराया तो खाता होगा बंद

अगर आधार लिंक नहीं कराया तो खाता होगा बंद

Thu, 27 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अगर आधार लिंक नहीं कराया तो खाता होगा बंद
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। आधार कार्ड लिंक न कराने पर डाकघर के लगभग 60 हजार बचत खाते 31 जुलाई से बंद हो सकते हैं। बचत खाते में कम से कम दो सौ रुपया होने की अनिवार्यता विभाग ने की है। इन खाताधारकों ने अभी तक खाते से आधार लिंक नहीं कराया है। डाकघर की योजना हर बचत खाताधारक को नि:शुल्क एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन


डाक विभाग ने बचत खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए 31 जुलाई की अंतिम तिथि तय की है। विभाग ने तय किया है हर बचत खाते में कम से कम 200 रुपये होने चाहिए। जिन खातों में 200 रुपये से कम की धनराशि है वह खाताधारक 31 जुलाई तक अपने खाते में 200 रुपये जमा करा दें। हर खाते को खाताधारक आधार से हर हाल में 31 जुलाई तक लिंक करा दें।
विज्ञापन


31 जुलाई तक जिन खातों में 200 रुपये से कम होंगे अथवा आधार से लिंक नहीं होंगे उनको 31 जुलाई के बाद बदं कर दिया जाएगा। इसके साथ ही डाक विभाग ने हर बचत खाताधारक को निशुल्क एटीएम कार्ड उपलबध कराने की योजना तैयार की है। जिनके खातों में 200 रुपये जमा होंगे और वह खाते आधार से लिंक होंगे उनको एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैड पोस्ट मास्टर एमपी सिंह ने बताया डाकघर में दो लाख बचत खाते हैं। एक लाख 40 हजार खाता धारकों ने अपने आधार खाते से लिंक भी कराए हैं। खाते से आधार को लिंक कराने की समय सीमा 31 जुलाई तक है। जिसके चलते डाकघर में खाताधारकोें की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed