फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखने पर इंस्पेक्टर पर मुकदमा

छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखने पर इंस्पेक्टर पर मुकदमा

Sat, 22 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखने पर इंस्पेक्टर पर मुकदमा
छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखने पर इंस्पेक्टर पर मुकदमा
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर मांट थाने में लिखा गया है मुकदमा
नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ की आई थी शिकायत
कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मांट(मथुरा)।
नाबालिग दो सगी बहनों से हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ मांट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौजूदा समय में इंस्पेक्टर हाईवे थाने में तैनात हैं। अदालत ने इंस्पेक्टर की गंभीर लापरवाही मानी है। अदालत के आदेश पर छह महीने बाद तीन युवकों के खिलाफ भी पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना मांट के एक गांव में 17 जनवरी को नाबलिग सगी बहनों से छेड़छाड़ हुई थी। इसकी शिकायत करने के लिए उनके पिता थाने पहुंचा। लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया। किशोरियों के परिवार वाले आला अफसरों तक गए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर कोर्ट की शरण ली गई। एडीजे नौ की अदालत ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। साथ ही छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि कोर्ट केे आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सवा महीने ही इस थाने पर रहे हैं। मामला उनसे पहले का है। फिर भी जांच कराई जा रही है। उधर, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद का कहना है कि वह सवा महीने ही थाना मांट में रहे हैं। ऐसा कोई भी मामला उनके सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed