फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, उनका पुत्र घायल

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, उनका पुत्र घायल

Tue, 18 Jul 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, उनका पुत्र घायल
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
बिछवां/ भोगांव (मैनपुरी)। बिछवां थाना क्षेत्र स्थित भनऊ घाट पर मंगलवार सुबह बाइक से अलीगंज जा रहे वृद्ध और उसके पुत्र से डीसीएम टकरा गई। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


भोगांव के रुई मेला से पशु लादकर जा रही पिकअप ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक से उतर रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप लेकर भागते समय चालक ने एक बच्चे को भी टक्कर मार दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर पिकअप चालक को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जिला एटा के कस्बा अलीगंज के रहने वाले नन्हे लाल (70) अपने पुत्र टिंकू के साथ बिछवां के थाना कोतवाली के मोहल्ला पुरोहिताना में रह रही पुत्री अनीता के घर आए थे। मंगलवार सुबह पिता-पुत्र बाइक से लौट रहे थे। थाना बिछवां क्षेत्र में भनऊ पुल के समीप सामने से आ रही डीसीएम उनकी बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वृद्ध की मौत हो र्गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ को हटाने के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा।


मंगलवार शाम भोगांव के गांव रुई के समीप मेला से पशु लादकर एक पिकअप बेवर की ओर जा रही थी। गांव परतापुर के समीप ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक से उतर रहा थाना बिछवां क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी देवेंद्र सिंह को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर चालक भाग रहा था तभी गांव मेरापुर छदामी निवासी विजय सिंह के चार वर्षीय पुत्र नितिन को भी टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने कुछ दूर पीछा करने के बाद पिकअप चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed