फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1500 metric tons of DAP and ml

Agra News: 1500 मीट्रिक टन डीएपी और मिली

Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
1500 metric tons of DAP and ml
कासगंज। शासन से निजी क्षेत्र से सहकारिता विभाग का कोटा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। विभाग को निजी क्षेत्र से 1500 मीट्रिक टन डीएपी मिल गई है। इसे सहकारी समितियों को पहुंचाना शुरू कर दिया है। इससे किसानों को अब डीएपी की किल्लत नहीं रहेगी।शासन से सहकारिता विभाग को पहले अलग से डीएपी उपलब्ध कराई जा रही थी। किसानों का रुझान सहकारी समितियों पर खाद खरीदने को देखते हुए निजी क्षेत्र के लिए आने वाली खाद में से 30 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया। इसके बाद अब यह कोटा 50 प्रतिशत कर दिया गया है। अब सहकारिता विभाग को अपने कोटे के अलावा निजी क्षेत्र से 50 प्रतिशत खाद की आपूर्ति होगी। निजी क्षेत्र के लिए एटा में लगी रैक में से विभाग को 1200 मीट्रिक टन तथा अलीगढ़ में लगी रैक में से 300 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता हो गई। विभाग ने इसे जिले में मंगाने के बाद सहकारी समितियों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार तक सभी समितियों तक खाद पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed