{"_id":"66ce07833eebaec765007df6","slug":"150-people-fell-ill-after-eating-buckwheat-flour-in-agra-two-patients-treated-on-one-bed-in-sn-medical-college-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू का आटा खाने से 150 बीमार: जिला अस्पताल में बेड फुल, एसएन में एक बेड पर दो-दो मरीजों का हो रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू का आटा खाने से 150 बीमार: जिला अस्पताल में बेड फुल, एसएन में एक बेड पर दो-दो मरीजों का हो रहा उपचार
Wed, 28 Aug 2024 10:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:37 AM IST
सार
आगरा में कुट्टू का आटा खाने से 150 लोग बीमार हो गए। जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए। एसएन मेडिकल कॉलेज में एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा खाने से 150 बीमार: एसएन में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे से बना फलाहार खाने से शहर और देहात में बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं। कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी, पूड़ी आदि खाने के 2-3 घंटे बाद लोगों की हालत बिगड़ी। उल्टी के साथ बेचैनी, घबराहट हुई और हाथ-पैर कांपने लगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में 128 मरीज भर्ती किए गए। जिला अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल में एक ही परिवार के 3-4 सदस्य अलग-अलग वार्डों में भर्ती हैं। हालात ये हैं कि जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए और एसएन में एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को फूड पॉयजनिंग के कुल 128 मरीज भर्ती किए गए। इनमें से 57 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 71 मरीज अभी भी भर्ती हैं। एसएन अस्पताल में मंगवार सुबह से ही कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से फूड पॉयजनिंग के मरीजों का आना शुरू हो गया।
दोपहर में एक के बाद एक मरीजों के आगमन से अस्पताल के बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों लिटाकर इलाज शुरू किया गया। बाद में प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने दो विशेष वार्ड शुरू करवाकर मरीज शिफ्ट करवाए।
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में फूड पॉयजनिंग के 22 मरीज भर्ती हैं। इनका इलाज चल रहा है। और मरीज आते हैं तो अन्य वार्ड में व्यवस्था की जाएगी।