फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15-year-old girl molested in Shahganj

UP: कारखाने में बंद कर किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस ने संचालक-कारीगर को दबोचा

Thu, 07 Nov 2024 10:35 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 10:35 PM IST
सार

पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी भोलू और नया घेर, जीवनी मंडी निवासी सायर उर्फ विनय को गिरफ्तार किया है। विनय कारखाने में कारीगर है। दो अन्य फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
15-year-old girl molested in Shahganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

शाहगंज क्षेत्र में बुधवार रात को 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ हुई। वह बाजार से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में एक जूता कारखाना संचालक ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया। कारखाने में बंद कर दिया। उसके 3 साथियों ने बाहर से ताला लगा दिया। परिजन के आने पर ताला खोलकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालक और 1 कारीगर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि हन्ना गली, छीपीटोला के साजिद उर्फ भोलू का शाहगंज स्थित बिहारीपुरा में जूता कारखाना है। बुधवार रात को कारखाने के पास रहने वाली 15 साल की किशोरी घर से निकलकर दुकान से सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि तभी भोलू ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसे जबरन अपने कारखाने में खींचकर ले गया। किशोरी ने विरोध किया। तभी 3 और लोग आ गए। उन्होंने कारखाने का दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


उधर, घर नहीं पहुंचने पर किशारी की तलाश परिजन करने लगे। यह देखकर आरोपियों ने कारखाने का बाहर से ताला लगा दिया। किशोरी शोर मचाने लगी। तभी युवकों ने ताला खोल दिया। इसके बाद भाग निकले। घरवालों ने उसे मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed